नौगढ़: मझगांवा-भरदुआ में 53 साल बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं, डीएम से लगाई गई गुहार
नौगढ़ के मझगांवा-भरदुआ के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को भूमि विवाद को लेकर डीएम चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात की। सोमवार दोपहर 03 बजे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1973 में भेड़ा फार्म के लिए उनकी पैतृक जमीन अधिग्रहित कर भरदुआ में सरकारी भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन 53 साल बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिला। डीएम ने जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।