हमीरपुर: प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय सुमेरपुर के अंकुश व जवाहर नवोदय विद्यालय राठ की हर्षिका रहे प्रथम
जवाहर नवोदय विद्यालय राठ में आयोजित जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जनपद के समस्त बोर्डो के कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों में केन्द्रीय विद्यालय सुमेरपुर के अंकुश यादव व जवाहर नवोदय विद्यालय राठ की हर्षिका पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबन्ध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता के इस आयोजन के प्रथम चरण के मूल्यांकन के बाद निर्णय लिया है।