हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में बिजली के शार्ट सर्किट से करीब 100 बीघे की फसल हुई खाक, करीब 20 लाख की फसल जलने का अनुमान
मंगलवार को किसानों के साथ बिजली के शार्ट सर्किट ने अमंगल कर दिया। टेढा गांव में करीब 3 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से पचखुरा हार में टेढ़ा निवासी किसान झंडू सिंह चंदेल की 15 बीघा, हरचरण सिंह की 27 बीघा, रामआसरे तिवारी की 25 बीघा, झंडू साहू की पांच बीघा, विनोद कुमार की 5 बीघा, महेश साहू की 5 बीघा, सुरेश साहू की 5 बीघा, गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।