हमीरपुर: सुरौली बुजुर्ग में बंद मकान के लाकर से गायब हो गए 10 लाख के जेवर एवं नगदी
सुरौली बुजुर्ग निवासी रवि शिवहरे ने चौकी इंचार्ज को सौंपी तहरीर में अवगत कराया है कि गत 11 अप्रैल को वह मकान में ताला बंद करके परिवार को छोड़ने सुमेरपुर गया था। 12 अप्रैल को वह वापस आकर कार्य में मशगूल हो गया। उसमें तेल मिल लगा रखा है। सोमवार को रात 8.30 बजे जब वह कैश लेकर लाकर में रखने गया तो सोने चांदी हीरे के करीब 10 लाख के जेवरात व 94 हजार नगद गायब हैं।