लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में छापेमारी कर दो शराब तस्करों व चार शराबियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार अपराह्न 4:53 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में चार जगहों से दो शराब तस्कर एवं चार शराबी को गिरफ्तार किया गया. हलसी थाना क्षेत्र में केंदी एवं प्रतापपुर से एक-एक शराब तस्कर को तथा किऊल थाना क्षेत्र में रामसीर मोड़ से एक तथा बड़हिया से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.