सिमरिया: पेड़ से दातून तोड़ते वक्त पैर फिसलने से 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, पन्ना रेफर
सिमरा खुर्द निवासी 55 वर्षीय प्रभुदयाल कोंदर पिता स्वामीदीन कोंदर पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना उस समय घटी जब प्रभुदयाल अपने घर के पास स्थित एक पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़े हुए थे।