सारठ: कपसा: 212 मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का आरोप, MP प्रतिनिधि व JMM नेता ने BJP के BLA 2 पर लगाया आरोप
Sarath, Deoghar | Oct 16, 2026 MP प्रतिनिधि व JMM नेता इश्तियाक मिर्जा ने शुक्रवार रात 10 बजे कपसा के लोगों के बीच BJP के BLA 2 पर गांव के 212 मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म 7 देने का आरोप लगाया। वहीं प्रखंड के कई मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ये साजिश रचने की जानकारी MLA व MP को देने तथा प्रखंड व थाने में भी आवेदन देकर BJP के वैसे BLA 2 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही।