Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

84 कोसीय परिक्रमा के पांचवें पड़ाव पर मिलीं शिकायतें, मेला अध्यक्ष ने गिनाई समस्याएँ . जरिगंवा से चलकर #नैमिषारण्य पहुं...

Hardoi, Hardoi | Feb 26, 2026

MORE NEWS

सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्रेज़ा कार, बाइक और अवैध असलहों के साथ 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
.
#हरदोई: जनपद के थाना कासिमपुर क्षेत्र में बीते 17 जून को एक सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का हरदोई पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। स्वात, सर्विलांस, एसओजी (SOG) और थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने निगोहिया रोड पर घेराबंदी करके घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के अधगले आभूषण, नगदी, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त एक ब्रेज़ा कार व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
क्या थी पूरी घटना?
दिनांक 17 जून 2026 को मो० नसीम पुत्र नसीर, निवासी हसनापुर (थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई), जिनकी घुघैरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है, शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में जमुनिया चौराहे से आगे ग्राम रसूलपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों ने नसीम से जेवरातों और एक मोबाइल फोन से भरा बैग छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु०अ०सं० 250/26 धारा 309(4) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 312(2)/317(3) बीएनएस की वृद्धि की गई।

निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही थीं। इसी दौरान आज दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना दी गई कि उपरोक्त लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण आसू तिराहा संडीला की तरफ से आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा निगोहिया रोड पर घेराबंदी की गई। उसी दौरान एक कार व मोटरसाइकिल पर कुछ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो दोनों वाहनों पर सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों पर सवार कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
 1.सत्यपाल मौर्या पुत्र मैकू (निवासी ग्राम सुन्दरपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई)
 2.अमित सिंह पुत्र राजेश सिंह (निवासी ग्राम खसरौल, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
 3.मुजीब पुत्र मुसीर (निवासी ग्राम रानीखेड़ा मजरा मण्डौली, थाना संडीला, जनपद हरदोई)
 4. अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र संजय कुमार (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
 5. रोहित तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:
 848 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के अधगले आभूषण
 23 ग्राम 480 मिलीग्राम पीली धातु (सोना) के अधगले आभूषण
 01 अदद मोबाइल फोन और 2500 रुपये नगद
  घटना में प्रयुक्त एक अदद BREZZA कारऔर एक अदद मोटरसाइकिल
 05 अदद अवैध तमंचे व 11 अदद जिन्दा कारतूस
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, लंबा है आपराधिक इतिहास
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा अपना दैनिक जीवन यापन करने के उद्देश्य से लूट की घटना कारित की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणों द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषण को गलाकर बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था。
पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा है। अभियुक्त सत्यपाल मौर्या पर पहले से ही चोरी, जानलेवा हमला (307 भादवि), आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम के तहत थाना संडीला व मलिहाबाद (लखनऊ) में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मुजीब पर थाना चौक (लखनऊ) में धारा 304(2)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है। इसके साथ ही अभियुक्त अभिषेक उर्फ कल्लू पर थाना अतरौली में पॉक्सो (POCSO) एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्रों के संबंध में थाना कासिमपुर पर क्रमशः मु०अ०सं० 257/2026, 258/2026, 260/2026 व 261/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु०अ०सं० 259/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#TheTelecast / Akhil Singh

सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्रेज़ा कार, बाइक और अवैध असलहों के साथ 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार . #हरदोई: जनपद के थाना कासिमपुर क्षेत्र में बीते 17 जून को एक सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का हरदोई पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। स्वात, सर्विलांस, एसओजी (SOG) और थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने निगोहिया रोड पर घेराबंदी करके घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के अधगले आभूषण, नगदी, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त एक ब्रेज़ा कार व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। क्या थी पूरी घटना? दिनांक 17 जून 2026 को मो० नसीम पुत्र नसीर, निवासी हसनापुर (थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई), जिनकी घुघैरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है, शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में जमुनिया चौराहे से आगे ग्राम रसूलपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों ने नसीम से जेवरातों और एक मोबाइल फोन से भरा बैग छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु०अ०सं० 250/26 धारा 309(4) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 312(2)/317(3) बीएनएस की वृद्धि की गई। निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही थीं। इसी दौरान आज दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना दी गई कि उपरोक्त लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण आसू तिराहा संडीला की तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा निगोहिया रोड पर घेराबंदी की गई। उसी दौरान एक कार व मोटरसाइकिल पर कुछ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो दोनों वाहनों पर सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों पर सवार कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता: 1.सत्यपाल मौर्या पुत्र मैकू (निवासी ग्राम सुन्दरपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई) 2.अमित सिंह पुत्र राजेश सिंह (निवासी ग्राम खसरौल, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) 3.मुजीब पुत्र मुसीर (निवासी ग्राम रानीखेड़ा मजरा मण्डौली, थाना संडीला, जनपद हरदोई) 4. अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र संजय कुमार (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) 5. रोहित तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) बरामदगी का विवरण: पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं: 848 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के अधगले आभूषण 23 ग्राम 480 मिलीग्राम पीली धातु (सोना) के अधगले आभूषण 01 अदद मोबाइल फोन और 2500 रुपये नगद घटना में प्रयुक्त एक अदद BREZZA कारऔर एक अदद मोटरसाइकिल 05 अदद अवैध तमंचे व 11 अदद जिन्दा कारतूस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, लंबा है आपराधिक इतिहास पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा अपना दैनिक जीवन यापन करने के उद्देश्य से लूट की घटना कारित की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणों द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषण को गलाकर बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था。 पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा है। अभियुक्त सत्यपाल मौर्या पर पहले से ही चोरी, जानलेवा हमला (307 भादवि), आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम के तहत थाना संडीला व मलिहाबाद (लखनऊ) में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मुजीब पर थाना चौक (लखनऊ) में धारा 304(2)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है। इसके साथ ही अभियुक्त अभिषेक उर्फ कल्लू पर थाना अतरौली में पॉक्सो (POCSO) एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्रों के संबंध में थाना कासिमपुर पर क्रमशः मु०अ०सं० 257/2026, 258/2026, 260/2026 व 261/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु०अ०सं० 259/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #TheTelecast / Akhil Singh

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

#HardoiPolice
अवगत कराना है कि दिनांक 22.06.2026 को विवेक कन्नौजिया पुत्र स्व0 विजय किशोर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर सूचना दी गयी कि उनके ससुरालीजन द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी, इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 23.06.2026 को घायल विवेक उपरोक्त की जिला चिकित्सालय हरदोई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट
#HardoiPolice

#HardoiPolice अवगत कराना है कि दिनांक 22.06.2026 को विवेक कन्नौजिया पुत्र स्व0 विजय किशोर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर सूचना दी गयी कि उनके ससुरालीजन द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी, इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 23.06.2026 को घायल विवेक उपरोक्त की जिला चिकित्सालय हरदोई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट #HardoiPolice

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

कोतवाली प्रांगण में होमगार्ड जवानों ने सैकड़ो फरियादियों को पिलाया मीठा शरबत
.
#हरदोई: बेनीगंज कोतवाली परिसर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर होमगार्ड इकाई की ओर से मीठा शरबत प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में कोतवाली से जुड़े दर्जनों होमगार्ड जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में आने वाले सैकड़ों फरियादियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को मीठा शरबत प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए होमगार्ड जवानों के प्रयासों की प्रशंसा की।
होमगार्ड जवानों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसी अवसर पर मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके और आपसी सद्भाव का संदेश दिया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। होमगार्ड जवानों ने अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रसाद वितरित किया।
स्थानीय लोगों एवं फरियादियों ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

कोतवाली प्रांगण में होमगार्ड जवानों ने सैकड़ो फरियादियों को पिलाया मीठा शरबत . #हरदोई: बेनीगंज कोतवाली परिसर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर होमगार्ड इकाई की ओर से मीठा शरबत प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में कोतवाली से जुड़े दर्जनों होमगार्ड जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में आने वाले सैकड़ों फरियादियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को मीठा शरबत प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए होमगार्ड जवानों के प्रयासों की प्रशंसा की। होमगार्ड जवानों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसी अवसर पर मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके और आपसी सद्भाव का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। होमगार्ड जवानों ने अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रसाद वितरित किया। स्थानीय लोगों एवं फरियादियों ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
.
#हरदोई: जनकल्याण एवं जन-जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों, किसानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने नगर पंचायत बेनीगंज से उलजा सड़क मार्ग पर लगे विशाल कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में टूटी नालियों एवं जमींदोज खड़ंजों के निर्माण की आवश्यकता भी अधिकारियों के सामने रखी गई। ग्रामीणों ने आवास एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।
चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों और ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही विद्युत एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही गई।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि चौपाल में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष रियासत अली, सचिव संतोष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन . #हरदोई: जनकल्याण एवं जन-जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों, किसानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने नगर पंचायत बेनीगंज से उलजा सड़क मार्ग पर लगे विशाल कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में टूटी नालियों एवं जमींदोज खड़ंजों के निर्माण की आवश्यकता भी अधिकारियों के सामने रखी गई। ग्रामीणों ने आवास एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों और ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही विद्युत एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही गई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि चौपाल में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष रियासत अली, सचिव संतोष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

#HardoiPolice 
स्वाट/सर्विलांस/एसओजी व थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को सोने-चांदी के अधगले आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक अदद कार, एक अदद मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

#HardoiPolice स्वाट/सर्विलांस/एसओजी व थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को सोने-चांदी के अधगले आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक अदद कार, एक अदद मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

84 कोसीय परिक्रमा के पांचवें पड़ाव पर मिलीं शिकायतें, मेला अध्यक्ष ने गिनाई समस्याएँ . जरिगंवा से चलकर #नैमिषारण्य पहुं... - Hardoi News