पिंड्रा: शादी के बाद 2 लाख रुपए और कार की डिमांड, पत्नी ने पति समेत 5 पर बड़ागांव थाने में दर्ज करवाया मुकदमा
वाराणसी के बड़ागांव थाने में एक विवाहिता ने अपने पति समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पूर्वी सिंह नामक महिला ने पति और ससुराल वालो पर शादी के बाद 2 लाख रुपए, कार और गर्भपात करवाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।