कोंडागांव: पोषण पखवाड़ा के तहत कलेक्टर ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को “पोषण पखवाड़ा 2025” अंतर्गत जिला कार्यालय से सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ पुरे जिले भर में भ्रमण कर लोगों को सुपोषण के प्रति जागरूक करेगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के अंतर्गत जिले में “पोषण पखवाड़ा 2025” शुरू हो गया है, जो 22 अप्रैल तक किया जाएगा।