कोंडागांव: फरसगांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मूलचंद पाण्डे ने किया पदभार ग्रहण
फरसगांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मूलचंद पाण्डे ने मंगलवार को 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष कक्ष के द्वार में फीता काटने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर पद भार ग्रहण किये।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उपाध्यक्ष को शाल पहनाकर उन्हें गुलाब फूल भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत पात्र,पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे