कोंडागांव: डीएफओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ की मांगों का कांग्रेस ने किया समर्थन
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने नियमितीकरण सहित अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 5 अप्रैल से जिला मुख्यालय कोंडागांव में डीएफओ कार्यालय के समाने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी आज मंगलवार दोपहर 3 बजे धरना स्थल पहुंची और संघ के संघर्ष में उनका पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।