कोंडागांव: जिले में सुशासन तिहार 2025 का शुभारंभ, पहले दिन कुल 10,571 आवेदन हुए प्राप्त
आम नागरिकों के समस्याओं के निराकरण हेतु कोण्डागांव जिले में ‘‘सुशासन तिहार” का शुभारंभ हो गया है। प्रथम चरण में आम जनता से उनकी मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।