कोंडागांव: RES कॉलोनी में पालतू गाय के पेट से निकाली गई 50 किलो पॉलीथिन, सर्जरी का वीडियो आया सामने
दुर्गा अष्टमी के दिन कोंडागांव के RES कॉलोनी में एक बड़ी घटना घटी, जब पालतू गाय के पेट से करीब 50 किलोग्राम पॉलिथीन निकाला गया। यह चमत्कारी चिकित्सा कार्य कोंडागांव के पशु चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी द्वारा किया। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर ढलेश्वरी साहू, डॉक्टर अनिल और डॉक्टर ओमप्रकाश ने मिलकर घंटो की अथक मेहनत से इस मुश्किल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।