पट्टी: मारपीट और हमला करने के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को कंधई पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद के थाना कंधई के उप निरीक्षक दिनेश सिंह उपनिरीक्षक पवन यादव हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट व हमला करने के मामले में वांछित तीन अभियुक्त चिथरू सिंह, मेजर सिंह व के०वी० सिंह निवासीगण लक्ष्मणपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया।