पट्टी: पट्टी तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर एक युवक ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। मामले की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है किशोरी को मेडिकल के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।