पट्टी: सराय सैफ खां गांव निवासी छात्र को स्कूल से लौटते समय दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
सराय सैफ खां गांव के रहने वाले बालकुमार यादव पुत्र रामजीत ने रविवार को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। वह क्षेत्र के पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता है। शनिवार को विद्यालय में छुट्टी होने पर वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे दबंग युवकों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसे व लाठी-डंडों से जमकर मार पीट दिया।