उत्तराखंड में लोकतंत्र, जन अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर आइसा का सरकार पर हमला
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती सामाजिक हिंसा, मुस्लिम-दलित समुदाय के खिलाफ कथित नफरत, जमीनों पर कब्जे, गांवों के विस्थापन और मतदाता सूची से नाम काटे जाने जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता के अधिकारों, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है। नेहा बोरा ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने से लेकर जमीन, पर्यावरण और वोट के अधिकार की लड़ाई तक, आइसा हर जनसंघर्ष में जनता के साथ खड़ी है।
#उत्तराखंड #अंकिताभंडारी #AISA #लोकतंत्र #जनअधिकार #सामाजिकन्याय #रैबारपहाड़का