रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल
कंडारा के समीप हुआ हादसा, SDRF-DDRF और ग्रामीणों ने 5 से 6 घंटे तक चलाया रेस्क्यू अभियान, चार किलोमीटर पैदल ढोकर सड़क तक पहुंचाए घायल और शव
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के कंडारा के समीप सोमवार देर रात हुआ, जब बारात में शामिल होकर अपने गांव लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो कंडारा से बारात में शामिल होने के बाद गांव रांसी लौट रहे थे।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK13 TA 0706 की सूचना मिलते ही SDRF की टीम सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रतूड़ा पोस्ट से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि हादसे में छह लोग घायल हैं, जबकि चार लोगों की �
Dehradun, Dehradun | Nov 18, 2026