सागर नगर: कैंट थाना पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को पकड़ा, चोरी किए गए 6 दोपहिया वाहन ज़ब्त
कैंट थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व मुख्य तंत्र के माध्यम से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पांच आरोपियों को पकड़ा है जिसमें तीन अपचारी बालक शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सागर जिले के कैंट थाना,सनोधा और भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की है। पुलिस ने कुल 6 वाहन बरामद किए है।जिनमे तीन मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी शामिल है।