सागर नगर: मकरोनिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक घर से नकदी व सोने-चाँदी के आभूषण हुए चोरी, मामला दर्ज
मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कालोनी के एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गए । मकान मालिक जब आए तो उन्हें चोरी होने की जानकारी लगी। जिसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट मकरोनिया थाना में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।