सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के साथ की गई मारपीट, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
मोतीनगर थाना में आने वाले ग्राम बनगुंआ में तीन दिन पहले गाय के लिए बनी टपरिया कुछ लो मिटा रहे थे। जिन्हें रोकने पर उन लोगों ने पति पत्नी के साथ मारपीट कर दी और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित पति पत्नी ने थाना में उस समय रिपोर्ट नहीं की। लेकिन परिजनों के सहयोग के बाद पति पत्नी ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।