सागर नगर: नकली नोट छापने और बाज़ार में खपाने के मामले में ज़िला न्यायालय ने 3 दोषियों को सुनाई 10-10 साल के कारावास की सजा
नकली नोट छापने और बाजार में चलाने के दो साल पुराने एक मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश जिला सागर सुधांशु सक्सेना ने तीन आरोपियों को 10-10 साल की जेल की सजा और 46-46 हजार रु. से अधिक का जुर्माना सुनाया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक रमन जारोलिया ने की।