सागर नगर: आबकारी दस्ते ने दबिश देकर अवैध मदिरा जब्त की, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में एवं मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी कंट्रोलर दिलीप सिंह खंडाते एवं आर. एस. बुंदेला जी के नेतृत्व में वृत्त देवरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक दबिश देकर 3 प्रकरण धारा 34(1) (क) के पंजीबद्ध किए गए जिसमे 65 पाव पावर व्हिस्की जप्त किए गए।