भादरा: पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक, निर्वाचन नियमों की पालन के लिए दिए गए निर्देश
भादरा। उपखंड कार्यालय में रविवार को निर्वाचन अधिकारी भागीरथ राम चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें भादरा व राजपुरा 8 बीएचडी के सेक्टर प्रभारियों को निर्वाचन नियमों की पालना, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अनुभवी चुनाव कर्मियों ने शंकाओं का समाधान किया।