नारासन: हीरा हेड़ी निवासी व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हीरा हेड़ी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई प्रवीण 5 दिसंबर को बाइक पर सवार होकर इकबालपुर के पास से गुजर रहा था। जहां अज्ञात वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दी थी। जिस कारण उनके भाई की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।