मड़ावरा: मड़ावरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
मड़ावरा सहित क्षेत्र में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शाम करीब 4 बजे नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किया गया जिसके माध्यम से कलाकारों ने बुंदेली गीत, संगीत और नृत्य करके, सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और लाभार्थियों की पात्रता की जानकारी दी गई।