हलसी: हलसी थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
गुरुवार पूर्वाहन 11 बजे हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया. बैठक में लंबित मामले के त्वरित निष्पादन तथा गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया.