पंडारक: पंडारक में तालाब में गिरी पिकअप, तीन लोग बाल-बाल बचे
Pandarak, Patna | Sep 28, 2026 पंडारक के बिहारी बिगहा टोल प्लाजा के पास सूर्य मंदिर के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। शाम 6 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पिकअप सवार तीनों लोगों को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला।