लखीसराय: जिले के 29 स्थानों पर अग्निशमन विभाग ने झुग्गी-झोपड़ियों में चलाया विशेष अभियान
शनिवार की संध्या 6,2 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लखीसराय अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। लखीसराय अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में टीम ने जिले के कुल 29 स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ी में विशेष अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी।