लालगंज: गंगहरा कलां में आयोजित रामलीला में शूर्पणखा के नाक-कान काटने और कर दूषण वध का जीवंत मंचन किया गया
लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के परिसर में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात शूर्पणखा के नाक कान काटने और खरदूषण वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला परिसर बृहस्पतिवार शुक्रवार की रात 1:00 बजे तक दर्शकों से भरा रहा। मंचन के दौरान श्री राम लक्ष्मण और सीता पंचवटी पर थे। रावण की बहन सुर्णपखा उन पर मोहित हो गई।