हरिद्वार: बसंत पंचमी के मौके पर BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उड़ाई पतंग, धीरवाली में बच्चों के साथ लिया पतंगबाजी का आनंद
बसंत पंचमी के मौके पर BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने धीरवाली पहुंचकर पतंगबाजी का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों के साथ यहां जमकर पेंच लड़ाए। बसंत पंचमी के मौके पर हर तरफ पतंगबाजी का जोर रहता है। ऐसे में क्या आम और क्या खास। ऐसे में माननीय विधायक भी पतंगबाजी में दो-दो हाथ करने के लिए तत्पर दिखाई दिए।