हरिद्वार: पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में अग्रसेन घाट पर परशुराम अखाड़े ने किया गंगा में दीपदान
परशुराम अखाड़े ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में अग्रसेन घाट पर गंगा में दीपदान किया। बुधवार को अखाड़े के संतों और शिष्यों ने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि जांबाज सिपाहियों के बलिदान के चलते ही आज हमारा देश सुरक्षित है और पुलवामा हमले में उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा।