हरिद्वार: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में मनाया गया संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का जन्मदिन और बसंतोत्सव का पर्व,
विश्वप्रसिद्ध शांतिकुंज में बसंत के मौके पर कई आयोजन हुए। बसंत के मौके पर ही शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का जन्मदिन होता है। ऐसे में देश भर से आए साधकों ने यहां कई धार्मिक आयोजन किए। इस मौके पर शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने सभी साधकों को बसंत पंचमी के मौके पर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि 2024 युग परिवर्तन का वर्ष है।