Public App Logo
🚨टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास तमसा नदी का रौद्र रूप, मार्ग हुआ बाधित देहरादून में आज पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाली तमसा नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। भारी जलप्रवाह के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जलस्तर बढ़ने के कारण माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर और संतोषी माता मंदिर समेत आर्मी क्षेत्र को जोड़ने वाला मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। नदी के उफान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। - Dehradun News