Public App Logo
देहरादून में जन समाधान दिवस: अवैध फैक्ट्रियों को सील करने और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जांच के निर्देश। देहरादून। प्रत्येक सोमवार की तरह कलेक्ट्री सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में 'जन समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी बुनियादी समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। शिविर में कुल 150 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo - Dehradun News