जमुई: दिरंगी गांव में वन विभाग की जमीन हड़पने की कोशिश में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 दिरंगी गांव में वन विभाग की जमीन हड़पने की नीयत से कब्जा करने के मामले में वन विभाग की टीम ने दो अभियुक्त को शुक्रवार की सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया है। जिसे जमुई डीएफओ कार्यालय लाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिरंगी निवासी सुरेश यादव और विकाश कुमार यादव के रूप में की गई है।