फिरोजाबाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई, हेलमेट बैंक के माध्यम से जागरूकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कड़ी विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही हेलमेट बैंक के माध्यम से आमजन को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बार ISI मार्क हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
फिरोजाबाद पुलिस की अपील - यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित यात्रा करें।
#FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #TrafficRules #HelmetBank #FirozabadNews #UPPolice #DDMNews