बच्चों की गुहार पर डीएम का तत्काल एक्शन, गांव की गलियों में लगवाई गई स्ट्रीट लाइट!
कौशाम्बी। बच्चों की आवाज जब जिलाधिकारी तक पहुंची तो तत्काल कार्रवाई देखने को मिली। विकास खंड कौशाम्बी के ग्राम चकअहमदीपुर के बच्चों ने गांव की गलियों में अंधेरा दूर करने के लिए विद्युत खंभों पर प्रकाश व्यवस्था की गुहार लगाई थी।
सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित खबर का जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
💡 डीएम ने दिए पूरे जनपद में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी गांवों की गलियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोशनी से विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। साथ �