रंगों का त्योहार होली और रमजान शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर शहर थाना परिसर में बुधवार की शाम करीब चार बजे शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में कई आवश्यक निर्णय लिए गए।मौके पर सदर सीओ समेत दोनों समुदाय के नागरिक मौजूद थे।