झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक तिवारी ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कहा कि गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर से पलामू प्रमंडल सहित राज्य में शांति व्यवस्था कायम होगी। लोगों में भय खत्म होगा। प्रशासन के लिए चुनौती बना अमन साव के एनकाउंटर से प्रशासन को भी अपराध मुक्त झारखंड निर्माण में सुविधा हुई है।