पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग एवं अन्य संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों के साथ बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की। समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की।