कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। अमन साव के पिता निरंजन साव का कहना है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे, बल्कि पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है। उसी तरह उसके बेटे के शव को घर पर लाकर दे। बता दें कि अमन साव के एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक की टीम मंगलवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी