रामगढ़ थाना क्षेत्र के नदीपार गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नहीं था। महिला की पहचान बसंती देवी पति सुरेश लोहार के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर 1 बजे एमआरएमसीएच में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। पति सुरेश लोहार ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। बाजार गया हुआ था।