एक महीने से बंद सुतोल-नंदानगर मोटर मार्ग, गर्भवती महिला को कंधों पर पैदल पहुंचाया अस्पताल
चमोली जिले के सुतोल-नंदानगर मोटर मार्ग की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। यह मार्ग पिछले एक महीने से अधिक समय से कई स्थानों पर बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे गंभीर स्थिति तब सामने आती है, जब गर्भवती महिलाओं को भी सड़क बंद होने के कारण मुश्किल हालात में अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है। आने वाले समय में नंदा जात के श्रद्धालुओं के लिए भी यही मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है।
#SutolNandanagar #Chamoli #NandaNagar #Uttarakhand #RoadBlock #PahadSamachar #UttarakhandNews #NandaJaat #RoadSafety #ViralVideo #ShareNow #पहाड़समाचार #pahadsamachar