सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के गोडवा गांव में विवादित जमीन पर चरी जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
थरवई थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में रविवार की सुबह विवादित जमीन में बोई गई चरी को ट्रैक्टर से जोतने पर जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडा, ईंट पत्थर चले। कई राउंड फायरिंग की गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस ने हिरासत लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।