Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

जहानाबाद: मौसम हुआ खराब jehanabad में काफी तेज बारिश व सड़क पे जल जमाव।#Jehanabad

Jehanabad, Jehanabad | Jun 15, 2021

MORE NEWS

पहली संतान बेटी हुई तो परिवार ने मनाया जश्न, सजाकर घर ले गए नन्हीं परी
मखदुमपुर:
बेटी के जन्म को लेकर समाज में बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर शनिवार को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में देखने को मिली। चातर गांव निवासी रवि कुमार और स्वीटी कुमारी के घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया। नन्हीं बेटी के जन्म से परिवार में ऐसी खुशी छाई कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने निजी वाहन को आकर्षक ढंग से सजाया और बेटी को पूरे उत्साह के साथ घर लेकर गए।
शुक्रवार को स्वीटी कुमारी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिवार को पहली संतान के रूप में बेटी होने की जानकारी मिली, घर-परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी के समय परिवार के सदस्यों के चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। बच्ची को गोद में लेकर मां-पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
रवि कुमार और स्वीटी कुमारी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी हो। बेटी के जन्म की उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उसके आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करना उनका सपना है।
बेटी के स्वागत के लिए परिजनों ने अस्पताल से घर तक का सफर भी खास बना दिया। निजी वाहन को सजाकर उसमें नन्हीं बच्ची और उसकी मां को बैठाया गया। परिवार के लोग खुशी-खुशी बच्ची को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भी इस खुशी के पल पर ठहर गई।
परिजनों का कहना था कि बेटियां घर की खुशियां बढ़ाती हैं। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करेगी। नन्हीं बच्ची के घर पहुंचते ही उसके स्वागत की तैयारियां भी की गईं। परिवार के लिए यह दिन लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

पहली संतान बेटी हुई तो परिवार ने मनाया जश्न, सजाकर घर ले गए नन्हीं परी मखदुमपुर: बेटी के जन्म को लेकर समाज में बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर शनिवार को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में देखने को मिली। चातर गांव निवासी रवि कुमार और स्वीटी कुमारी के घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया। नन्हीं बेटी के जन्म से परिवार में ऐसी खुशी छाई कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने निजी वाहन को आकर्षक ढंग से सजाया और बेटी को पूरे उत्साह के साथ घर लेकर गए। शुक्रवार को स्वीटी कुमारी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिवार को पहली संतान के रूप में बेटी होने की जानकारी मिली, घर-परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी के समय परिवार के सदस्यों के चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। बच्ची को गोद में लेकर मां-पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रवि कुमार और स्वीटी कुमारी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी हो। बेटी के जन्म की उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उसके आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करना उनका सपना है। बेटी के स्वागत के लिए परिजनों ने अस्पताल से घर तक का सफर भी खास बना दिया। निजी वाहन को सजाकर उसमें नन्हीं बच्ची और उसकी मां को बैठाया गया। परिवार के लोग खुशी-खुशी बच्ची को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भी इस खुशी के पल पर ठहर गई। परिजनों का कहना था कि बेटियां घर की खुशियां बढ़ाती हैं। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करेगी। नन्हीं बच्ची के घर पहुंचते ही उसके स्वागत की तैयारियां भी की गईं। परिवार के लिए यह दिन लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार। #news #jehanabad #bihar #dm

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार। #news #jehanabad #bihar #dm

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

आमजन से सीधा संवाद कर एसपी ने सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
 जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा परिसर में पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के नेतृत्व में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।
एसपी ने आमजन की ओर से रखी गई समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।
गोष्ठी के दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

आमजन से सीधा संवाद कर एसपी ने सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा परिसर में पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के नेतृत्व में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसपी ने आमजन की ओर से रखी गई समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। गोष्ठी के दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026

पंच सम्मेलन में विकसित भारत G RAM G पर हुआ मंथन, 125 दिनों की रोजगार गारंटी की दी जानकारी
जहानाबाद: विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB G RAM G को लेकर शनिवार को अब्दुलबारी नगर भवन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को सोलर अधिष्ठापन के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंच सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत G RAM G के प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना है। उन्होंने योजना के तहत 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान, बेरोजगारी भत्ता और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर मजबूत होंगे।
निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (एनईपी) डॉ. सुदर्शन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। विभागीय दिशा-निर्देशों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी पात्र ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जल संचयन, जल संरक्षण और पौधारोपण से संबंधित योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने योजना एवं इसके क्रियान्वयन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब संबंधित पदाधिकारियों ने देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

#jehanabadlive #BiharNews #BreakingNews #फोटो

पंच सम्मेलन में विकसित भारत G RAM G पर हुआ मंथन, 125 दिनों की रोजगार गारंटी की दी जानकारी जहानाबाद: विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB G RAM G को लेकर शनिवार को अब्दुलबारी नगर भवन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को सोलर अधिष्ठापन के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंच सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत G RAM G के प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना है। उन्होंने योजना के तहत 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान, बेरोजगारी भत्ता और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर मजबूत होंगे। निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (एनईपी) डॉ. सुदर्शन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। विभागीय दिशा-निर्देशों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया। उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी पात्र ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जल संचयन, जल संरक्षण और पौधारोपण से संबंधित योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने योजना एवं इसके क्रियान्वयन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब संबंधित पदाधिकारियों ने देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे। #jehanabadlive #BiharNews #BreakingNews #फोटो

Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026

सफाई मजदूरों की हड़ताल, 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन
जहानाबाद: नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में कार्यरत सफाई मजदूर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले आगामी 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को ठाकुरबारी मोहल्ले में आयोजित सफाई मजदूरों की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई मजदूर शामिल हुए।
सफाई मजदूरों की प्रमुख मांगों में सफाई व्यवस्था से एनजीओ को बाहर करने, सभी सफाई मजदूरों को स्थायी करने, नगर परिषद कार्यालय की ओर से परिचय पत्र जारी करने, पीएफ की राशि उपलब्ध कराने तथा सफाई मजदूरों को डराने-धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग शामिल है। इसके अलावा सभी मजदूरों का जीवन बीमा कराने, वर्दी, दस्ताना, जूता, साबुन, झाड़ू समेत अन्य आवश्यक सफाई सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।
बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए 13 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें धरम कुमार को संयोजक बनाया गया। मजदूरों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
भाकपा-माले ने किया आंदोलन का समर्थन
सफाई मजदूरों के आंदोलन का भाकपा-माले ने समर्थन किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सफाई मजदूरों की सभी मांगें जायज हैं और जिला प्रशासन व सरकार को इन मांगों पर शीघ्र पहल करनी चाहिए।
बैठक में पहुंचे भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार में सफाई मजदूरों समेत समाज के विभिन्न वर्गों पर शोषण और दमन जारी है। इसके खिलाफ छात्र-युवा, मजदूर-किसान और आम लोगों का चौतरफा संघर्ष तेज हो रहा है।
बैठक में भाकपा-माले नेता संतोष केशरी, लक्ष्मण गुप्ता, सफाई मजदूर धरम कुमार, सुदामा डोम, छोटू राम, मदन राम, डब्लू राम, गोधन कुमार, दीपक राम, बॉबी कुमार, विशाल कुमार, शंकर राम, मिठू राम, दीपक डोम, अरुण राम, नंदे राम समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई मजदूर उपस्थित रहे।

सफाई मजदूरों की हड़ताल, 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन जहानाबाद: नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में कार्यरत सफाई मजदूर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले आगामी 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को ठाकुरबारी मोहल्ले में आयोजित सफाई मजदूरों की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई मजदूर शामिल हुए। सफाई मजदूरों की प्रमुख मांगों में सफाई व्यवस्था से एनजीओ को बाहर करने, सभी सफाई मजदूरों को स्थायी करने, नगर परिषद कार्यालय की ओर से परिचय पत्र जारी करने, पीएफ की राशि उपलब्ध कराने तथा सफाई मजदूरों को डराने-धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग शामिल है। इसके अलावा सभी मजदूरों का जीवन बीमा कराने, वर्दी, दस्ताना, जूता, साबुन, झाड़ू समेत अन्य आवश्यक सफाई सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए 13 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें धरम कुमार को संयोजक बनाया गया। मजदूरों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। भाकपा-माले ने किया आंदोलन का समर्थन सफाई मजदूरों के आंदोलन का भाकपा-माले ने समर्थन किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सफाई मजदूरों की सभी मांगें जायज हैं और जिला प्रशासन व सरकार को इन मांगों पर शीघ्र पहल करनी चाहिए। बैठक में पहुंचे भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार में सफाई मजदूरों समेत समाज के विभिन्न वर्गों पर शोषण और दमन जारी है। इसके खिलाफ छात्र-युवा, मजदूर-किसान और आम लोगों का चौतरफा संघर्ष तेज हो रहा है। बैठक में भाकपा-माले नेता संतोष केशरी, लक्ष्मण गुप्ता, सफाई मजदूर धरम कुमार, सुदामा डोम, छोटू राम, मदन राम, डब्लू राम, गोधन कुमार, दीपक राम, बॉबी कुमार, विशाल कुमार, शंकर राम, मिठू राम, दीपक डोम, अरुण राम, नंदे राम समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई मजदूर उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 8, 2026