कुलपहाड़: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, रावतपुरा खुर्द
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका मूला यादव के छोटे बेटे मोहन उर्फ कल्लू यादव पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।