घाटमपुर: सजेती में चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी फायरिंग में शातिर युवक हुआ घायल
सजेती में चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने पर बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।जवाबी फायरिंग में शातिर युवक घायल हो गया।एसीपी घाटमपुर ने सोमवार रात 11:30 बजे बताया घायल युवक सजेती का रहने वाला अर्पित प्रजापति है।इसके विरुद्ध पूर्व में भी 6 मुकदमे दर्ज है।घायल अर्पित प्रजापति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।