औराई: औराई के थानाध्यक्ष को वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के वर्तमान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया गया है। बुधवार शाम 6 बजे पत्र जारी करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जारी पत्र के मुताबिक उनपर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया गया है। लूट की घटना का न्यूनीकरण कर वरीय अधिकारियों को दिग्भ्रमित किया गया है।